Learn Class 3 Hindi - लिंग/ Gender

संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की पुरुष अथवा स्त्री जाति का बोध होता हैं उसे लिंग कहते हैं ।

उदाहरण: माता, पिता, यमुना, शेर, शेरनी, दादा, दादी, बकरा, बकरी |

लिंग के भेद

लिंग के दो भेद होते हैं :

(१) पुल्लिंग (Masculine Gender)

जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।

जैसे: पिता, भाई, लड़का ।

(२) स्त्रीलिंग (Feminine Gender)

जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।

जैसे: माता, बहन, नारी।

शब्दों का लिंग-परिवर्तन

पुल्लिंग स्त्रीलिंग
पिता माता
गायक गायिका
धोबी धोबिन
माली मालिन
मोर मोरनी
लड़का लड़की
गुड्डा गुड़िया
नर नारी
चूहा चुहिया
मास्टर मास्टरनी
बेटा बेटी
नौकर नौकरानी
पुरुष स्त्री
अध्यापक अध्यापिका
बूढ़ा बुढ़िया
हाथी हथिनी
राजा रानी
शिष्य शिष्या
शेर शेरनी
प्रधानाचार्य प्रधानाचार्या
नर्तक नर्तकी
डिब्बा डिबिया

Learning Videos for 3rd Grade Hindi - लिंग/ Gender

लिंग/ Gender Sample Questions for Class 3

Question 1

‘इन्द्र’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?
A. इन्द्रा
B. इन्द्राणि
C. इन्द्रानी
D. इन्द्राणी

Question 2

इनमें से कौन सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है
A. रूचिकर
B. शुभंकर
C. लाभकर
D. भयंकर

Question 3

‘गधा खेत खाए जुलाहा पीटा जाए‘ लोकोक्ति का सटीक अर्थ है –
A. क्रमबद्धता का अभाव
B. मूर्खतापूर्ण कार्य
C. दण्ड देना
D. अपराध करे कोई, सजा पाए कोई

Question 4

‘‘खुशबू‘‘ में कौन सा उपसर्ग है?
A. खुश
B. बूबूश
C. खुब
D. कोई नहीं

Question 5

‘खयाल’ इनमें से कौन सा शब्द है ?
A. तद्भव
B. विदेशज
C. देशज
D. इनमें से कोई नहीं