Learn Class 5 Hindi - श्रुतिसम – भिन्नार्थक / समोच्चरित शब्द

जो शब्द सुनने और उच्चारण करने में समान प्रतीत हों, किन्तु उनके अर्थ भिन्न -भिन्न हों, वे श्रुतिसमभिन्नार्थक / समत्रुत-भिन्नार्थक / समोच्चरित शब्द कहलाते हैं।

The words with different meanings which are pronounced in the same way but are spelled differently is called shrutisam bhinnarthak shabd in hindi or hompophones in english.

100 श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द

कुछ श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों के उदाहरण नीचे दिए जा रहे है – shrutisam bhinnarthak shabd in hindi examples

शब्द अर्थ श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द अर्थ
अनल आग अनिल हवा, वायु
कुल वंश कूल किनारा
शर बाण सर तालाब
अवधि समय अवधी अवध की भाषा
प्रमाण सबूत प्रणाम नमस्कार
अचार आम, नीम्बू आदि का अचार आचार आचरण
अपेक्षा उम्मीद, तुलना में उपेक्षा अनादर
कपट धोखा कपाट दरवाज़ा
दिशा तरफ़ दशा हालत
द्वार दरवाज़ा द्वारा के माध्यम से
नादान बेसमझ निदान इलाज
शोक दुख शौक चाव
अन्न अनाज अन्य दूसरा
ओर तरफ और तथा
पानी जल पाणि हाथ
कंगाल गरीब कंकाल ठठरी
नीरद बादल नीरज कमल
कोश शब्द-भंडार कोष खज़ाना
अनु पीछे अणु कण
अभय निडर उभय दोनों
दिन दिवस दीन गरीब
देव देवता दैव भाग्य
धन दौलत (संपत्ति) धान चावल
पका पका हुआ पक्का मज़बूत
श्याम काला शाम संध्या
कलि कलयुग कली अधखिला फूल

Learning Videos for 5th Grade Hindi - श्रुतिसम – भिन्नार्थक / समोच्चरित शब्द

श्रुतिसम – भिन्नार्थक / समोच्चरित शब्द Sample Questions for Class 5

Question 1

‘तरणि’ का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द क्या है ?
A. तरणी
B. चाष
C. द्वीप
D. द्रव्य

Question 2

द्विप’ का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द क्या है ?
A. तरणी
B. चास
C. द्वीप
D. द्रव्य

Question 3

पाणि’ का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द क्या है ?
A. तरणी
B. चास
C. पानी
D. द्रव्य

Question 4

द्रव’ का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द क्या है ?
A. तरणी
B. चास
C. द्वीप
D. द्रव्य

Question 5

चिर’ का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द क्या है ?
A. चीर
B. चास
C. द्वीप
D. द्रव्य