वचन, क्रिया, विशेषण Sample Questions for Class 7
Question 1
क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के अभी-अभी पूरा होने का पता चले, वह कहलाता है
A. अपूर्ण भूतकाल
B. आसन्न भूतकाल
C. संदिग्ध भूतकाल
D. सामान्य भूतकाल
Question 2
जब कोई क्रिया हो चुकी हो तो उसे कहते है –
A. वर्तमान काल
B. भविष्यत काल
C. भूतकाल
D. अपूर्ण वर्तमान
Question 3
क्रिया का वह रूप, जिससे उसके चल रहे समय में होने का पता चले, उसे कहते हैं
A. भूतकाल
B. वर्तमान काल
C. भविष्यत् काल
D. संदिग्ध वर्तमान काल
Question 4
किस वाक्य में क्रिया का भाववाच्य प्रयोग है ?
A. लड़कियों ने माँ को देखा
B. उससे फल नहीं खाए गये
C. घोड़ा हिनहिनाता है
D. यह काम तुमसे ही संभव है
Question 5
निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है ?
A. गेहूं पिस रहा है
B. मैं बालक को जगवाता हूँ |
C. मदन गोपाल को हंसा रहा है
D. राम पत्र लिखता है