CLASS 4 · Hindi · CHAPTER PRACTICE

Class 4 Hindi: लिंग Olympiad Questions with Answers

Build your understanding of लिंग, try the sample questions, and review your answers at your own pace.

UNDERSTAND THE CONCEPTS

हिन्दी भाषा में संज्ञा शब्दों के लिंग का प्रभाव उनके विशेषणों तथा क्रियाओं पर पड़ता है। इस दृष्टि से भाषा के शुद्ध प्रयोग के लिए संज्ञा शब्दों के लिंग-ज्ञान अत्यावश्यक हैं। ‘लिंग’ का शाब्दिक अर्थ प्रतीक या चिहून अथवा निशान होता है। संज्ञाओं के जिस रूप से उसकी पुरुष जाति या स्त्री जाति का पता चलता है, उसे ही ‘लिंग’ कहा जाता है ।

जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति की जाति (पुरुष जाति या स्त्री जाति) का पता चलता है उसे लिंग कहते हैं। जैसे – लड़का-लड़की, आदमी-औरत आदि

लिंग के दो प्रकार हैं

(i) पुँल्लिंग और

(ii) स्त्रीलिंग

पुँल्लिंग से पुरुष-जाति और स्त्रीलिंग से स्त्री-जाति का बोध होता है ।

पुल्लिंग

शब्द के जिस रूप से पता चलता है कि वह पुरुष जाति का है उसे पुल्लिंग कहते हैं। जैसे – पापा, मामा, चाचा आदि।

स्त्रीलिंग

शब्द के जिस रूप से पता चलता है कि वह स्त्री जाति का है उसे स्त्रीलिंग कहते हैं। जैसे – मम्मी, मामी, चाची आदि।

पुल्लिंग शब्द स्त्रीलिंग रूप

कछुआमादा कछुआ
चीतामादा चीता
तोतामादा तोता
खरगोशमादा खरगोश

स्त्रीलिंग शब्द पुल्लिंग रूप

कोयलनर कोयल
तितलीनर तितली
मछलीनर मछली
मक्खीनर मक्खी

लिंग बदलो

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
कविकवयित्री
नरमादा
दादादादी
अध्यापकअध्यापिका
शिष्यशिष्या
शेरशेरनी
लेखकलेखिका
प्रेमीप्रेमिका
WATCH AND LEARN

Class 4 लिंग learning videos

Work through लिंग with these lessons.

LEARN BY DOING

Free लिंग Olympiad Questions for Class 4

5 questions to build confidence. Choose an answer, then explore the explanation.

01

कवि का स्त्रीलिंग बताइये?

Show answer & explanation

Answer: A. कवयित्री

A worked explanation is not available for this question yet.

02

लिंग कितने प्रकार के होते है ?

Show answer & explanation

Answer: C. 2

A worked explanation is not available for this question yet.

03

इन शब्दों में जो पुल्लिंग नही है ?

Show answer & explanation

Answer: A. गेहूं

A worked explanation is not available for this question yet.

04

इन शब्दों में जो स्त्रीलिंग नही है ?

Show answer & explanation

Answer: A. कान

A worked explanation is not available for this question yet.

05

मोर नाच रहे है । इस वाक्य में कोनसा लिंग है ?

Show answer & explanation

Answer: A. पुल्लिंग

A worked explanation is not available for this question yet.

KEEP PRACTISING

More लिंग practice, at your pace.

Continue with Class 4, Hindi and लिंग.