कोई भी ऐसा वाक्यांश जो अपना साधारण अर्थ छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करे, उसे मुहावरा कहते हैं | मुहावरे एक उदाहरण की तरह होती हैं जिनको भाषा में इस्तेमाल करके हम कठिन बातों को भी बड़ी सहजता के साथ दूसरों को समझा सकते हैं| आइये कुछ मुहावरे पढ़ते हैं और उनका अर्थ समझते हैं –
उदहारण:
पगड़ी उछालना = अपमानित करना वाक्य में प्रयोग: तुमने कल सबके सामने मेरी पगडी उछाली है |
अपने पाँव में आप कुल्हाड़ी मारना = खुद को जानबूझकर किसी मुसीबत में डालना वाक्य में प्रयोग: उससे तकरार कर तुमने अपने पाँव आप कुल्हाड़ी मारी है।
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना = स्वयं अपनी प्रशंसा करना वाक्य में प्रयोग: ममता अपने स्वादिष्ट व्यंजनों का बखान करती अपने ही मुँह मियाँ मिट्ठू बन रही थी।
पाँव उखड़ जाना = स्थिर न रह पाना वाक्य में प्रयोग: आँसू गैस छोड़े जाने पर आंदोलनकारियों के पाँव उखड़ गए।
आँख का काँटा होना = शत्रु होना वाक्य में प्रयोग: समर्थ आजकल रवि के लिए आँखों का काँटा हो गया है |
आँख का तारा = बहुत प्यारा वाक्य में प्रयोग: रोहन मेरी आँखों का तारा है |
पारा उतरना = क्रोध शांत होना वाक्य में प्रयोग: जब कमल ने रोहन से माफ़ी माँगी तब उसका पारा उतर गया |
आँखों में धूल झोंकना = धोखा देना वाक्य में प्रयोग: अजीत अपने मित्र के आँखों मे धूल झोंक रहा है।
आकाश पाताल एक करना = खूब परिश्रम करना वाक्य में प्रयोग: अजय ने नौकरी पाने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया है |
पानी – पानी हो जाना = अत्यंत लज्जित होना वाक्य में प्रयोग: जुआ खेलते हुए अचानक अपने पिता द्वारा देख लिये जाने पर दिनेश पानी पानी हो गया |
आग में घी डालना = झगड़ा बढ़ाना वाक्य में प्रयोग: हमें उन लोगों की बातों में नहीं आना चाहिए जो आग में घी डालते हैं |
आस्तीन का साँप = मित्र के रूप में शत्रु वाक्य में प्रयोग: जितेंद्र पर कभी भरोसा मत करना, वह तो आस्तीन का साँप है |
फूँक – फूँक कर कदम रखना = बड़ी सावधानी से काम करना वाक्य में प्रयोग: व्यापार में फूँक – फूँक कर कदम रखना चाहिए |
उल्लू सीधा करना = काम निकालना वाक्य में प्रयोग: नेताजी की खुशामद करके आखिर महेश ने अपना उल्लू सीधा कर ही लिया |
कलेजा मुँह को आना = घबराना वाक्य में प्रयोग: उसकी विपत्ति की कहानी सुनकर कलेजा मुँह को आ जाता है |
फूले न समाना = बहुत प्रसन्न होना वाक्य में प्रयोग: परीक्षा में अव्वल आने पर संजना फूला न समाई |
कान पर जूं न रेंगना = कुछ भी ध्यान न देना वाक्य में प्रयोग: मैं इतनी देर से तुम्हें समझा रहा हूँ, लेकिन तुम्हारे कान पर जू तक नहीं रेंगती |
कान भरना = किसी के विरुद्ध कोई बात कहना वाक्य में प्रयोग: एक दुसरे के कान भरना अच्छी बात नहीं है।
बाग – बाग होना = बहुत प्रसन्न होना वाक्य में प्रयोग: नौकरी मिलने पर संगीता बाग – बाग हो गयी |
घुटना टेक देना = हार मान लेना वाक्य में प्रयोग: युद्ध में पाकिस्तान ने आख़िरकर भारत के सामने घुटने टेक दिए |
WATCH AND LEARN
Class 4 मुहावरे learning videos
Work through मुहावरे with these lessons.
Video 1 of 11
LEARN BY DOING
Free मुहावरे Olympiad Questions for Class 4
5 questions to build confidence. Choose an answer, then explore the explanation.
01
'दाँत खट्टे करना' का अर्थ बताईये ।
Show answer & explanation
Answer: C. बुरी तरह हराना
A worked explanation is not available for this question yet.
02
'चूड़ियां पहनना' का अर्थ बताईये ।
Show answer & explanation
Answer: B. कायरबनना / स्त्री की-सी असमर्थता प्रकट करना
A worked explanation is not available for this question yet.
03
'हवा से बातें करना' का अर्थ बताईये ।
Show answer & explanation
Answer: D. बहुततेज दौड़ना
A worked explanation is not available for this question yet.
04
'आँख लगना' का अर्थ बताईये ।
Show answer & explanation
Answer: B. नींदआना / सो जाना
A worked explanation is not available for this question yet.
05
'खोपड़ी भिनभिनाना' का अर्थ बताईये ।
Show answer & explanation
Answer: B. तंगआना
A worked explanation is not available for this question yet.