CLASS 4 · Hindi · CHAPTER PRACTICE

Class 4 Hindi: उपसर्ग और प्रत्यय Olympiad Questions with Answers

Build your understanding of उपसर्ग और प्रत्यय, try the sample questions, and review your answers at your own pace.

UNDERSTAND THE CONCEPTS

उपसर्ग और प्रत्यय (Upsarg aur Pratyay) के अंतर्गत हम उपसर्ग, उपसर्ग के प्रकार – संस्कृत के उपसर्ग, हिंदी के उपसर्ग, उर्दू – फारसी के उपसर्ग, संस्कृत अव्यय (उपसर्गों के रूप में) और प्रत्यय, प्रत्यय के भेद – कृत् प्रत्यय, तद्धित प्रत्यय

उपसर्ग ( Upsarg )

उपसर्ग – जो शब्दांश किसी शब्द से पहले लगाकर नए शब्द का निर्माण करते हैं, वे शब्द उपसर्ग कहलाते हैं।

जैसे – दूर्+ गुण = दुर्गुण

निर्+ बल = निर्बल

सु+ पथ = सुपथ

उपसर्ग के प्रकार

1. संस्कृत के उपसर्ग –

‘ अति ‘ उपसर्ग

अति + अधिक= अत्यधिक

अति + रिक्त= अतिरिक्त


2. हिंदी के उपसर्ग –

‘ अध ‘ उपसर्ग –
अध + खिला= अधखिला
अध + जल = अधजल

‘ उन ‘ उपसर्ग –
उन + सठ = उनसठ
उन +  तीस=  उनतीस

‘ पर ‘ उपसर्ग –
पर + लोक = परलोक
पर + उपकार = परोपकार

3. उर्दू फारसी के उपसर्ग –

‘ कम ‘ उपसर्ग –
कम + उम्र = कमउम्र
कम + अक्ल = कमअक्ल

‘ खुश ‘ उपसर्ग –
खुश + नसीब = खुशनसीब
खुश + बू = खुशबू

‘ बे ‘ उपसर्ग –
बे + खबर= बेखबर
बे + ईमान = बेईमान

4. संस्कृत अव्यय (उपसर्ग रूप में) –

‘ अन् ‘ उपसर्ग –
अन्  + आस्था = अनास्था
अन् + आदर = अनादर

‘ पुनर् ‘ उपसर्ग –
पुनर + जन्म = पुनर्जन्म
पुनर + मिलन = पुनर्मिलन

प्रत्यय (Pratyay)

जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं ।

जैसे – लघु + ता = लघुता

फल + वाला = फलवाला

प्रत्यय के भेद

प्रत्यय के दो भेद होते हैं-

1. कृत् प्रत्यय –

क्रिया के साथ लगने वाले प्रत्यय कृत प्रत्यय कहलाते हैं ।
कृत् प्रत्येक के मेल से बने शब्दों को कृदंत शब्द कहते हैं ।
जैसे – लिख + आवट = लिखावट
थक  + आन = थकान
बोल + ई  = बोली

2. तद्धित प्रत्यय –

जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण या अव्यय  के अंत में जुड़कर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
जैसे –
1. सुं दर + ता = सुंदरता
2. सोना + आर =सुनार

जल का उपसर्ग और प्रत्यय

उपसर्ग:- काजल

प्रत्यय:- जलना

WATCH AND LEARN

Class 4 उपसर्ग और प्रत्यय learning videos

Work through उपसर्ग और प्रत्यय with these lessons.

LEARN BY DOING

Free उपसर्ग और प्रत्यय Olympiad Questions for Class 4

5 questions to build confidence. Choose an answer, then explore the explanation.

01

अपितु शब्द में कौन - सा उपसर्ग है?

Show answer & explanation

Answer: A. अपि

A worked explanation is not available for this question yet.

02

अधिकार शब्द में कौन - सा उपसर्ग है?

Show answer & explanation

Answer: B. अधि

A worked explanation is not available for this question yet.

03

अनुज शब्द में कौन - सा उपसर्ग है?

Show answer & explanation

Answer: C. अनु

A worked explanation is not available for this question yet.

04

अपमान शब्द में कौन - सा उपसर्ग है?

Show answer & explanation

Answer: D. अप

A worked explanation is not available for this question yet.

05

अभिवादन शब्द में कौन - सा उपसर्ग है?

Show answer & explanation

Answer: A. अभि

A worked explanation is not available for this question yet.

KEEP PRACTISING

More उपसर्ग और प्रत्यय practice, at your pace.

Continue with Class 4, Hindi and उपसर्ग और प्रत्यय.